Site icon

आज जीवन बीमा (Life Insurance) क्यूँ जरुरी हैं ?

क्या आप भी इन सवालों का जवाब चाहते है, तो ये पोस्ट आप के लिए बहुत उपयोगी है।

आज की हमारी यह पोस्ट जीवन बीमा के बारे में है। जीवन बीमा क्यों जरुरी है। इसके फायदे क्या है। किन किन बातों को ध्यान में रख कर सही जीवन बीमा लिया जाये।

जीवन बीमा क्या होता है ?

जीवन बीमा ( Life Insurance) का मतलब यह है, कि बीमा पॉलिसी खरीदने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को बीमा कंपनी की तरफ से मुआवजा मिलता है। इसलिए हम बीमा पॉलिसी के जरिये भविष्य में संभावित वित्तीय नुकसान की भरपाई की कोशिश करते हैं। इंश्योरेंस का मतलब ही “जोखिम से सुरक्षा” है। परिवार के मुखिया की असमय मृत्यु हो जाती है। तो घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। परिवार के मुख्य व्यक्ति की पत्नी/बच्चे/माता-पिता आदि को आर्थिक संकट से बचाने के लिए जीवन बीमा पॉलिसी लेना जरूरी है। सबसे पहले किसी व्यक्ति को जीवन बीमा (Life Insurance) पॉलिसी खरीदने का सुझाव दिया जाता है | 

जीवन बीमा के फायदे एवं जरुरत ?

  1. जीवन बीमा का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना तथा जोखिम कवर करना है। आपके निधन की स्थिति में आपके परिवार को आर्थिक सहायता मिल जाती है।  
  2. आपके बच्चों की शिक्षा तथा दूसरी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।  
  3. रिटायरमेंट के बाद हर कोई आर्थिक रूप से परेशान नहीं होना चाहता। बीमा लेने से भविष्य में आपको आर्थिक रूप से परेशान नहीं होना पड़ता और एक नियमित आय का स्रोत बन जाता है।
  4. बीमा लेने से गंभीर बीमारी या दुर्घटना के समय आपकी आय सुनिश्चित हो जाती है।  
  5. आमतौर पर हर परिवार के मुखिया की यह चिंता होती है, की उसे कुछ होने पर परिवार की आर्थिक सहायता हो सके। बीमा लेने के बाद मुखिया की यह चिंता दूर हो जाती है, और मन की शांति मिल जाती है। 
  6. बीमा एक सुरक्षित निवेश है। हर व्यक्ति अपने भविष्य के लक्ष्यों (शादी, बच्चों की पढाई, बच्चों की शादी) को ध्यान में रख कर योजना बनाता है और जीवन बीमा में निवेश करता है। जिससे वह भविष्य के लक्ष्य प्राप्ति को सुनिश्चित कर लेता है। 
  7. कुछ जीवन बीमा कंपनी अपने बीमाधारको को लोन लेने की अनुमति देती है। जिससे वह अपनी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा कर सके।
  8. आयकर अधिनियम धारा 80C के तहत बीमा में निवेश करने पर व्यक्ति को टैक्स लाभ मिल जाता हैं। बीमा पॉलिसी के रिटर्न पर कर लाभ प्रदान करता है। इससे उनका दोहरा फायदा हो जाता है।
  9. बीमा कंपनी अपने पॉलिसी धारकों को कई प्रकार के लाभांश और बोनस देता है। जैसे रिवर्सनरी बोनस और टर्मिनल बोनस।
  10. जीवन बीमा में निवेश करने से आप को तो लाभ होता ही है। साथ में आप राष्ट्र निर्माण में भी सहयोग करते है। क्यों की आप के बीमा में निवेश के पैसो को बीमा कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करती है। जिससे आप अप्रत्यक्ष रूप से राष्ट्र की तरक्की में सहयोग करते है।

जीवन बीमा लेने से पहले इन बातों का जरूर धयान रखें।

1. जीवन बीमा कवर और बीमा बजट तय करें :-  सबसे पहले आपको इस सवाल का जवाब जानना चाहिए। की आपके अपने जीवन के लिए कितने बीमा कवर की जरूरत है ? क्या बीमा कवर या बजट वास्तव में आपके जीवन की क्षतिपूर्ति के हिसाब से सही है। जीवन बिमा को निवेश या लाभ के नज़रिये से नहीं बल्कि क्षतिपूर्ति के हिसाब से देखना चाहिए। आम राय के अनुसार आपको सालाना आय का कम से कम 10 गुना जीवन बीमा कवर के रूप में लेना चाहिए। 

4. सही जानकारी दें :- आप जब भी जीवन बिमा पॉलिसी ले तो आप अपने बीमा एजेंट को अपने बारे में सही जानकारी जरूर दे। जैसे (बीमारी या कोई पुराना इलाज हो)। जिससे वह आप की जरुरत के हिसाब से आप को सही जीवन बीमा पॉलिसी दे सके। 

2. किस कंपनी से खरीदे जीवन बीमा पॉलिसी :- जीवन बीमा पॉलिसी लेते समय कंपनी का क्लेम रेश्यो जानने की जरूरत है। बीमा कंपनी राष्ट्रीय कृत है की नहीं। आप के बिमा बजट और बिमा कवर के अनुसार पॉलिसी है या नहीं।

3. पॉलिसी की अवधि :- जीवन बीमा पॉलिसी कितने समय की हो यह बहुत जरूरी है। क्यों की आप अपने भविष्य के लक्ष्यों को धयान में रख कर पॉलिसी की अवधि का निर्धारण करे। आप चाहे तो रिटायरमेंट की उम्र तक भी जीवन बीमा ले सकते है। 

5. कौन-सी जीवन बीमा पॉलिसी खरीदे :- आप जब भी जीवन बीमा पॉलिसी ले। तो सबसे पहले आप 2 प्लान में तुलना कर ले। फिर सही जीवन बीमा पॉलिसी ले। जिसमे आप के भविष्य लक्ष्य पुरे ही वही पॉलिसी ख़रीदे। 

6. रेगुलर या सिंगल प्रीमियम :- जीवन बीमा पॉलिसी में आपको सिंगल और रेगुलर दोनों तरह के प्रीमियम लेने का ऑप्शन रहता है। पर आम राय में आप को रेगुलर प्रीमियम ऑप्शन ही लेना चाहिए। जो की आपके घर के बजट को सही रखता है।    

7. बीमा और निवेश में अंतर समझें :- बीमा और निवेश दोनों अलग-अलग है विषय है। बीमा करवा कर आप अपने और अपने परिवार की जीवन और भविष्य की चिंता से मुक्त हो जाते है। पर निवेश में आप को जोखिम कवर नहीं मिलता है।  

8. बीमा पॉलिसी ऑनलाइन खरीदें या ऑफलाइन :- बीमा पॉलिसी ऑनलाइन खरीदें या ऑफलाइन दोनों ही सुविधाजनक है पर आम राय में जीवन बीमा आप को ऑफलाइन ही खरीदना चाहिए।

Exit mobile version