Site icon

भारत में क्रिकेट का इतिहास और नियम

Indian cricket team

क्रिकेट का इतिहास

17वीं शताब्दी में क्रिकेट बच्चों का खेल माना जाता था। हालांकि कहा जाता है कि इसकी शुरुआत 16वीं शताब्दी में हो गयी थी। पहला अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच 1844 में खेला गया था लेकिन आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट 1877 में शुरू हुआ था। शुरुआत में क्रिकेट भेड़ के चारागाह या इसके किनारे खेला जाता था। उस समय भेड़ के ऊन के गोले पत्थर या उलझे हुए ऊन के छोटे गोले को गेंद के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। क्रिकेट की शुरुआत अंग्रेज़ो के देश इंग्लैंड से हुई थी। क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ डॉन ब्रैडमैन को माना जाता है। जिन्होंने अपने करियर में 99 से ज्यादा की औसत से रन बनाए है।

क्रिकेट की फुल फॉर्म –

इसे भी पढ़ें:- हॉकी के जादूगर का इतिहास।

भारत में क्रिकेट का इतिहास

भारत में क्रिकेट की शुरूआत सन् 1721 में हुई। इसके बाद ये खेल पूरी तरह से भारत के लोगों के दिलों में शामिल हो गया। जिसके चलते 1928 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का गठन हुआ। भारत का पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला गया। भारत ने अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच 25 जून से 28 जून तक इंग्लैंड के विरुद्ध लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला था। वहीं भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1952 में चेन्नई के मैदान पर इंग्लैंड के विरुद्ध जीता जबकि भारतीय टीम के लिए पहली सीरीज जीत 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ आयी थी। भारत के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू थे। मौजूदा समय में टीम इंडिया के पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा है जबकि भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर है।

अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के रिकॉर्ड

  1. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है। जिन्होनें इंटरनेशनल क्रिकेट में 34,357 रन बनाए है। इसके अलावा सचिन के नाम 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
  2. भारत 4 आई.सी.सी ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है। जिसमें 1983 वर्ड्  कप, 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब शामिल है।
  3. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत रनों का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। जिन्होनें श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी खेली थी। 
  4. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा डिसमिसल्स 444 का रिकॉर्ड दर्ज है। जिसमें 321 कैच और 123 स्टंप शामिल है।
  5. भारतीय टीम के वर्त्तमान खिलाडी विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में प्रथम स्थान है। विराट ने 10,000 रन बनाने का औसत 50 से ज्यादा का रहा है।

भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे मे रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक 1052 वनडे खेले हैं। जिनमें से भारतीय टीम ने 557 वनडे जीते हैं। जबकि 442 वनडे मे हार मिली हैं। भारतीय टीम के 9 वनडे टाई हुए है। बल्कि टीम के 44 वनडे में कोई परिणाम नहीं निकले।

भारतीय क्रिकेट टीम का टेस्ट रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 इंग्लैंड के लॉर्ड्स में खेला गया था। इस टेस्ट मैच मे भारत को 158 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

भारत को टेस्ट मैच मे अपनी पहली जीत सन 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ मद्रास में मिली थी। भारत ने 1952 मे ही पहली टेस्ट सीरीज पाकिस्तान के खिलाफ जीती थी।

क्रिकेट के नियम

सामान्य नियमः

  1. क्रिकेट की प्रत्येक टीम में 16-16  खिलाड़ि होते है। लेकिन एक टीम 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उत्तर सकती है बाकि खिलाडी रिजर्व में रहते है और मैदान में दो टीम एक एक साथ उतरती है। 
  2. क्रिकेट में निर्णय लेने के लिए मैदान पर 2 अंपायर होते है जबकि एक 3rd अंपायर होता है जो टीवी से निर्णय लेता हैं।
  3. क्रिकेट में बोल्ड, रन आउट, कैच आउट, LBW, हिट विकेट, गेंद को 2 बार मारना, स्टंप आउट, बाधा डालना, टाइम आउट के तहत बल्लेबाज़ आउट हो सकता है।

एकदिवसीय क्रिकेट नियमः

  1. एकदिवसीय क्रिकेट में 50 ओवर का खेल खेला जाता हैं। प्रत्येक ओवर में 6 बॉल होती हैं। 
  2. वनडे क्रिकेट में एक गेंदबाज को ज्यादा से ज्यादा 10 ओवर करने की अनुमती दी जाती है।
  3. एकदिवसीय क्रिकेट में मैच के टाई होने पर दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाते है।
  4. वनडे क्रिकेट में डी.आर.एस का इस्तेमाल दोनों टीमें 3-3 बार कर सकती है। 
  5. एक वनडे मैच में तीन पॉवरप्ले होते हैं, जिसमें पहला पॉवरप्ले 10 ओवर का होता है, जिस दौरान फील्डिंग करने वाली टीम के सिर्फ 2 फील्डर ही 30 यार्ड सर्किल के बाहर रह सकते हैं।
  6. दूसरा पॉवरप्ले 11 से 40 के ओवर के बीच लागू होता है, जिसमें फील्डिंग करने वाली टीम के 4 फील्डर ही 30 यार्ड सर्किल के बाहर होते हैं। जबकि आखिरी के 10 ओवरों में फील्डिंग करने वाली टीम को अपने 5 फील्डर 30 यार्ड सर्किल के बाहर रखने की अनुमती होती है।

इसे भी पढ़ें:- कैसे बनाये स्पोर्ट्स में करियर

टेस्ट क्रिकेट के नियमः

  1. टेस्ट क्रिकेट के मैच में ओवर 1 दिन में 90 ओवरों तक का खेल खेला जाता है और इसी हिसाब से पूरे 5 दिनों में 450 ओवर का खेल होता है और इसमें गेंदबाज़ जितने चाहे उतने ओवर इस मैच में डाल सकता है।
  2. टेस्ट मैच में फिल्डिंग पर कोई पाबंदी नही है इसमे टीम जितने चाहे उतने खिलाड़ी बाउंड्री पर और 30 गज के घेरे के अंदर अपनी मर्जी के अनुसार लगा सकती है।
  3. टेस्ट में हर टीम के पास 2-2 डी.आर.एस होते है। जो हर पारी में टीम को दोबारा मिल जाते है। 
  4. टेस्ट क्रिकेट में नॉ बॉल के बाद फ्री हिट का कोई प्रावधान नहीं है।
  5. टेस्ट क्रिकेट में फॉलो ऑन का नियम भी होता है। जिसके तहत अगर विरोधी टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए दूसरी टीम के स्कोर से 200 रन कम बनाती हैं तो अन्य टीम के पास ये विकल्प होता हैं कि वह अपने विरोधी टीम को फिर से बल्लेबाजी करने को कह सकते हैं.।

टी-20 क्रिकेट के नियमः

  1. टी-20 क्रिकेट का खेल 20-20 ओवर के तहत खेला जाता है। 
  2. एक मैच में गेंदबाज 4 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर सकता।
  3. टी-20 क्रिकेट में हर पारी तो 75 मिनट के अंदर समाप्त करना अनिवार्य होता है। अगर कोई टीम ऐसे नहीं कर पाती तो उस टीम को 6 रन की पैनलटी भी लग सकती है।
  4. टी-20 क्रिकेट में पहले 6 ओवरों में केवल 2 खिलाड़ी 30 गज के दायरे के बाहर रहेंगे। 6 ओवरों के बाद पाँच खिलाड़ी 30 गज के दायरे के बाहर रखे जा सकते हैं।
  5. यदी कोई मुकाबला टाई हो जाता है तो उस मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला जाता है। जिसमें हर टीम को एक-एक ओवर दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें:- अनिश्चितकाल के लिए रद्द हुआ आईपीएल का 13वा सीजन

क्रिकेट में करियर

क्रिकेट खेलने की सही उम्र क्या है? – आज के समय में क्रिकेट में करियर बनाना हर कोई चाहता है । सबसे ज्यादा पैसे इसी खेल में है। इस खेल में करियर बनाने के लिए आप अपने स्कूल से इस खेल की शुरुआत करनी होगी। क्रिकेट उम्र के किसी भी पड़ाव से शुरू किया जा सकता है। लेकिन लगातार बढ़ती प्रतियोगिता को देखते हुए 8 साल की उम्र में क्रिकेट की शुरुआत करना सबसे सही माना जा सकता है। 8 साल की उम्र में अकैडमी जॉइन करने के बाद आप राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित कर सकते है। जो आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय टीम का दरवाजा भी खोल सकती है।

इसके बाद आप कॉलेज और अकैडमी से लेकर क्लब क्रिकेट से अपने करियर को रफ्तार दे सकते है। इसके बाद आप स्टेट की टीम में शामिल हो सकते है और घरेलू क्रिकेट खेल कर खुद को साबित कर सकते है, जो आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय टीम का रास्ता खोल सकते है।  यदि आपको क्रिकेट का इतिहास पर लिखा हुआ ये ब्लॉग अच्छा लगा तो शेयर जरूर करें।

विकिपीडिया आर्टिकल पढ़ें

Cricket gk Questions

  1. क्रिकेट को हिन्दी में क्या कहते हैं?

उत्तर- क्रिकेट को हिंदी में ‘गोलगट्टम लकड़ पट्टम दे दनादन प्रतियोगिता’ कहते है। 

  1. खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोनसा पुरस्कार दिया जाता है?

उत्तर- अर्जुन पुरस्कार। 

  1. अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष से हुई ?

उत्तर- 1961 से। 

  1. विश्व में क्रिकेट सबसे पहले कहाँ खेला गया ?

उत्तर- इंग्लैंड में। 

  1.  क्रिकेट की खोज किस शताब्दी में हुई ? 

उत्तर- 16 शताब्दी। 

  1.  विश्व स्तर पर क्रिकेट से संबंधित सबसे बड़ा अवार्ड कौन सा है?

उत्तर- वर्ल्ड कप। 

  1. 2024 में कितने टी20 वर्ल्ड कप होंगे ?

उत्तर-  55   

  1. टी20 वर्ल्ड कप 1 जून 2024 को किन देशो के बिच होगा। 

उत्तर-  यूएसए और कनाडा के बीच। 

  1. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का कप्तान कौन रहेगा ?

उत्तर- रोहित शर्मा 

  1.  क्रिकेट से संबंधित सबसे बड़ा अवार्ड कौन सा है?

उत्तर- वर्ल्ड कप

  1. क्रिकेट खेल में जमीन से स्टम्प की ऊँचाई कितनी होती है?

उत्तर- 28 इंच। 

  1.  वानखेड़े स्टेडियम कहाँ स्थित है? 

उत्तर- मुंबई में । 

 14. क्रिकेट का बाइबिल किस पत्रिका को कहा जाता है?

उत्तर- विजडन। 

 15. ICC का मुख्यालय किस देश में स्थित है?

उत्तर- दुबई में। 

16. पहला क्रिकेट विश्व कप किस वर्ष आयोजित हुआ था?

उत्तर- 1975 में। 

17. भारत में पहला टेस्ट मैच कहां खेला गया था?

उत्तर- कोलकाता में। 

18. किस देश ने पहला टी-20 विश्व कप जीता था?

उत्तर- भारत ने। 

19.  सचिन तेंदुलकर ने किस देश के खिलाफ अपना 100वां शतक लगाया था?

उत्तर- बांग्लादेश में। 

20. 1983 में खेला गया विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व किसने किया था?

उत्तर- कपिल देव ने। 

21. 1987 विश्व कप में ओवर की संख्या 60 से घटाकर कितनी की थी ?

उत्तर- 50

22- आईपीएल (IPL) मैच में कितने ओवर होते है?

उत्तर- 20 

23. T-20 में प्रत्येक टीम के गेंदबाज़ को कितने ओवर मिलते हैं?

उत्तर-  4 ओवर। 

24. पाकिस्तान ने पहला T20 वर्ल्ड कप कब जीता?

उत्तर- 2009 में। 

25. 2002 में भारत ने नेटवेस्ट फाइनल किस टीम को हराकर जीता?

उत्तर- भारत ने नेटवेस्ट फाइनल इंग्लैंड को हराकर जीता। 

26. सर्वप्रथम राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से किस खिलाडी को सम्मानित किया गया?  

उत्तर- सचिन तेंदुलकर को। 

27. रोबिन बिस्ट कौन-से राज्य से रणजी खेलते हैं?

उत्तर- राजस्थान से। 

28. सबसे ज्यादा रणजी ट्रॉफी किस टीम ने जीती हैं?

उत्तर- अब तक मुंबई टीम ने सबसे ज्यादा 41 रणजी ट्रॉफी जीती हैं।

29. विश्व में सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप किस देश ने जीते है?

उत्तर- विश्व में सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पास है। 

30. किस एकमात्र बल्लेबाज़ ने रणजी में 3 तीहरे शतक लगाए हैं?

उत्तर-  रविंद्र जडेजा ने रणजी में तीन तीहरे शतक लगाये। 

 31. क्रिकेट गेंद की परिधि कितनी होती है? 

उत्तर- 20.79 सेमी से लेकर 22.8 सेमी तक। 

32. भारत ने अब तक कितने वर्ल्ड कप फाइनल जीते है? 

उत्तर – दो।

33. विश्व का पहला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच कब खेला गया?

उत्तर- 17 फ़रवरी 2005 को। 

34. क्रिकेट पिच की लम्बाई कितनी होती है? 

उत्तर- 20.12 मीटर। 

35. क्रिकेट के भगवान किसे कहा जाता है?

उत्तर- सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। 

नोट :- यदि आपको इस ब्लॉग से जानकारी प्राप्त हुई, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Exit mobile version